सैकड़ों टन अवैध कोयला रोज जा रहा है प बंगाल

गोला/सोनडीमरा : झारखंड के रजरप्पा क्षेत्र से सैकड़ों टन अवैध कोयला बंगाल भेजा जा रहा है. करीब 15 सौ साइकिलों से प्रतिदिन सौकड़ों टन कोयला गोला-मुरी मार्ग होते हुए पश्चिम बंगाल व गोला थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के डाकगढ़ा के कई डिपो में कोयले की खरीदारी की जा रही है. जहां से कोयले को ट्रकों […]
गोला/सोनडीमरा : झारखंड के रजरप्पा क्षेत्र से सैकड़ों टन अवैध कोयला बंगाल भेजा जा रहा है. करीब 15 सौ साइकिलों से प्रतिदिन सौकड़ों टन कोयला गोला-मुरी मार्ग होते हुए पश्चिम बंगाल व गोला थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के डाकगढ़ा के कई डिपो में कोयले की खरीदारी की जा रही है.
जहां से कोयले को ट्रकों के माध्यम से विभिन्न मंडियों में भेजा जा रहा है. जानकारी के अनुसार रजरप्पा प्रोजेक्ट, भुचूंगडीह, धवैया, मंदिर घाट, कुंदरु, सरैया सहित कई जगहों से अवैध खनन कर पिछले कई माह से साइकिल के माध्यम से कोयले को बंगाल के अलावे विभिन्न ईंट भट्ठों में पहुंचाया जा रहा है. साथ ही बरलंगा स्टेशन से मालगाड़ी से तस्करों द्वारा कोयले की चोरी करने की भीसूचना है.
रोक पाना मुश्किल
प्रशासन के लिए यहां कोयला चोरी रोक पाना चुनौती बन गयी है. रामगढ़ एसपी के निर्देश पर पिछले दिनों भुचूंगडीह में अवैध खनन की डोजरिंग करायी गयी थी. इसके बावजूद सड़कों पर 24 घंटे साइकिल से कोयला ढोने वालों का तांता लगा रहता है. जिससे प्रतिदिन लाखों रुपये के कोयले की चोरी हो रही है. डाकगढ़ा में अवैध डिपो संचालन व कोयले की अवैध तस्करी के आरोप में रजरप्पा थाना में पिछले माह दो तस्करों पर मामला दर्ज किया गया था.
लेकिन इन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. बताते चलें कि पिछले दिनों दुलमी बीडीओ मो असलम द्वारा एक ट्रैक्टर अवैध कोयला पकड़ा गया था. लेकिन यहां से तस्कर कोयला लदा ट्रैक्टर ले भागे. इस मामले में रजरप्पा थाना में दो सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




