हथियार से ठेकेदार की हत्या

Published at :20 Mar 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार से ठेकेदार की हत्या

शुक्रवार शाम ठेकेदार लखन बेदिया खेत में सिंचाई करने गये थे़ रात लगभग 10 बजे घर वापस आने के क्रम में पीछे से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया़ जिससे वे घायल हो गये़ इलाज के क्रम में रांची रिम्स में उनकी मौत हो गयी़ गोला : गोला थाना क्षेत्र के मुरपा […]

विज्ञापन
शुक्रवार शाम ठेकेदार लखन बेदिया खेत में सिंचाई करने गये थे़ रात लगभग 10 बजे घर वापस आने के क्रम में पीछे से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया़ जिससे वे घायल हो गये़ इलाज के क्रम में रांची रिम्स में उनकी मौत हो गयी़
गोला : गोला थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में ठेकेदार लखन बेदिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी़ शुक्रवार शाम लखन बेदिया 41 वर्ष खेत में सिंचाई करने गये थे़ रात लगभग 10 बजे घर वापस आने के क्रम में पीछे से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया़
जिससे वे घायल हो गये़ उन्हें अविलंब गोला अस्पताल लाया गया़ इसके बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया़ जहां इलाज के क्रम में रात में ही उनकी मौत हो गयी़ लखन की पत्नी द्वारा रांची के बरियातू थाना में फर्द बयान दिया गया़ पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ इस बाबत गोला थाना प्रभारी राधेश्याम राम ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़ लोगों में चर्चा है कि भूमि विवाद में उनकी हत्या की गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola