अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Published at :16 Mar 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बीडीअो ने अन्य अधिकािरयों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कार्यों की समीक्षा की. पंसस ने मांग की कि उन्हें भी विकास कार्यों में भागीदारी का मौका मिले. गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी मुख्यालय में मंगलवार को प्रमुख फुलझड़ी देवी की अध्यक्षता में प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों […]

विज्ञापन
प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बीडीअो ने अन्य अधिकािरयों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कार्यों की समीक्षा की. पंसस ने मांग की कि उन्हें भी विकास कार्यों में भागीदारी का मौका मिले.
गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी मुख्यालय में मंगलवार को प्रमुख फुलझड़ी देवी की अध्यक्षता में प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी नदारद थे.
बीडीओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है. पंचायत समिति सदस्य व मुखिया ने प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारियों से विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली. मुखिया अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पूरे प्रखंड के स्कूलों में पोशाक का वितरण किया गया है.
हैरत की बात यह है कि छठी से लेकर आठवीं कक्षा की छात्राओं को दुपट्टा ही नहीं मिला है. उन्होंने प्रखंड साक्षरता समिति व प्रखंड शिक्षा समिति गठित करने की मांग की. पंसस कौलेश्वर रजवार ने विकास कार्यों को पारदर्शी ढंग से करने तथा पंचायत समिति सदस्याओं को पंचायत के विकास कार्यों में भागीदार बनाने की मांग की. कहा गया कि प्रखंड मुख्यालय में कई पद रिक्त है.
मुख्यालय प्रभार के भरोसे चल रहा है. रिक्त पदों को अविलंब भरने की मांग की गयी. राशन कार्ड के सवाल पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार 11 हजार 85 कार्ड होल्डर होना चाहिए, लेकिन इससे अधिक लोगों की सूची भेजी गयी है. गिद्दी थाना परिसीमन के सवाल तथा कई बातों को पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया. बैठक में स्थायी समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष प्रमुख व उपप्रमुख तथा कई पंसस को उपाध्यक्ष व सदस्य बनाया गया है.
बैठक में बीडीओ सुधीर प्रकाश, जीपीएस आशीष पांडा, एमओ मुकेश सिन्हा, बीपीओ एकराम हुसैन, कल्याण पदाधिकारी सुरेश सिन्हा, बीआरसी अरुण कुमार, पर्यवेक्षिका अफसर परवीन, जिप सदस्य लखनलाल महतो, सर्वेश सिंह, उपप्रमुख अमरूल हुसैन, पंसस कौलेश्वर रजवार, दीपक झा, सुनीता अखौरी, सरिता देवी, पंकज विश्वकर्मा, किरण देवी, पुरुषोत्तम करमाली, मीना देवी, नीता देवी, चंचला देवी, दशमी देवी, पतिलाल हांसदा, विनोद किस्कू, मुखिया प्रेमलता सिन्हा, अनिता देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola