उपवास कार्यक्रम में रांची जाने का निर्णय लिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बताया गया कि 16 मार्च को तीन मांगों स्थानीय नीति, 73% आरक्षण व झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उपवास कार्यक्रम सुबह आठ बजे से […]
विज्ञापन
रामगढ़ : आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बताया गया कि 16 मार्च को तीन मांगों स्थानीय नीति, 73% आरक्षण व झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
उपवास कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा. इसमें रामगढ़ के नेता व कार्यकर्ता काफी संख्या में भाग लेंगे. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली व संचालन पिंकू चौधरी ने किया. बैठक में आजसू जिला सचिव मनोज महतो, बिट्टू सिंह चंडोक, लाल बिहारी महतो, उमेश महतो, प्रदीप कुशवाहा, बबलू करमाली, सागरनाथ महतो, सुशील साव, बालेश्वर, लोचन प्रसाद, सज्जन, निरंजन, अमरलाल महतो, अर्जुन, काशीनाथ, एजाज, अनुज, राजकुमार, चिंतामणि, पप्पू, कृष्णा, संतोष, अरुण, रीतेश, तारकेश्वर महतो समेत अनेक लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




