आज से परियोजना का कार्य करेंगे ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

29 फरवरी को आजसू पार्टी के नेताओं के साथ उनकी मांगों को लेकर परियोजना पदाधिकारी ने वार्ता की़ वार्ता में इस पर कोई नतीजा नहीं निकल सका़ इससे नाराज आजसू नेताओं ने सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना का संपूर्ण कार्य आज से ठप कराने का निर्णय लिया है़ घाटोटांड़ : 11 सूत्री मांगों को लेकर एक […]
विज्ञापन
29 फरवरी को आजसू पार्टी के नेताओं के साथ उनकी मांगों को लेकर परियोजना पदाधिकारी ने वार्ता की़ वार्ता में इस पर कोई नतीजा नहीं निकल सका़ इससे नाराज आजसू नेताओं ने सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना का संपूर्ण कार्य आज से ठप कराने का निर्णय लिया है़
घाटोटांड़ : 11 सूत्री मांगों को लेकर एक मार्च से सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना का संपूर्ण कार्य आजसू पार्टी द्वारा ठप कराया जायेगा. इस अनिश्चितकालीन बंदी को सफल बनाने को लेकर सोमवार को वेस्ट बोकारो में आजसू पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता नरेश महतो ने की.
इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ता पूर्व घोषित आंदोलन के तहत सुबह झारखंड उत्खनन परियोजना पहुंच कर उत्पादन सहित कोयला परिवहन आदि सभी कार्यों को ठप करा देंगे.
नेताओं ने कहा कि प्रबंधन हर बार वार्ता के लिए बुलाता है पर उनकी मांगें पूरी करने के बजाय आंदोलन स्थगित कराने का प्रयास करता है. 29 फरवरी को भी परियोजना पदाधिकारी ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया परंतु वार्ता विफल रही. इस बार भी प्रबंधन द्वारा मांग पूरा किये बगैर आंदोलन समाप्त करने को कहा गया. जिसे आजसू नेताओं ने टालते हुए पूर्व घोषित आंदोलन के तहत परियोजना का संपूर्ण कार्य ठप कराने की तैयारी में जुट गये. नेताओं ने किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा .
बैठक में मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, जिला सह सचिव मदन महतो,जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, मांडू प्रमुख चंद्रमणी देवी, मुखिया निर्मल महतो,किशुन महतो, बैजनाथ बेदिया, लालचंद महतो, खुशीलाल महतो, वासुदेव महतो, सुनील रवि, मिथलेश महतो, अनुज महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




