मानवाधिकार संरक्षण की जानकारी दी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Feb 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : बिजुलिया तालाब रोड स्थित राणा मार्केट में नेशनल सोशल जस्टिस कमीशन के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें संस्था के पांच प्रखंड में सक्रिया कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यशाला का शुभारंभ संस्था के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के संबोधन के साथ हुआ. संस्था के सदस्यों ने एक-एक कर कार्य में आने […]
विज्ञापन
रामगढ़ : बिजुलिया तालाब रोड स्थित राणा मार्केट में नेशनल सोशल जस्टिस कमीशन के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें संस्था के पांच प्रखंड में सक्रिया कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यशाला का शुभारंभ संस्था के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के संबोधन के साथ हुआ. संस्था के सदस्यों ने एक-एक कर कार्य में आने वाली समस्याओं को रखा. सभी नये सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए संस्था के विधि सलाहकार शालू श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया.
मानवाधिकार संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही सरकारी योजनाओं को लागू करने के लिए कार्य करने की बात कही गयी. पूरे जिले में आरटीआइ व सभी विद्यालयों का एनसीइआरटी पाठ्यक्रम के तहत लाने के लिए कार्य करने पर सहमति बनी. सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए जागरूकता चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में गुरप्रीत कौर, अमित कुमार, आशीष गुप्ता, संजय दत्ता, विनोद कुमार, मंजू सिन्हा, स्वाती गुप्ता, आरती गुप्ता, उषा देवी, श्रवण गुप्ता, मनप्रीत सिंह, सूरज शर्मा, विनय कुमार, हर्षवर्द्धन सिंह, मदन शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




