अभिनेता चंद्रचूड़ रजरप्पा पहुंचे, मां की पूजा की

Published at :25 Feb 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेता चंद्रचूड़ रजरप्पा पहुंचे, मां की पूजा की

रजरप्पा : बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने मां छिन्नमस्तिका की मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही नारियल की बलि देकर सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष अशेष पंडा, सुभाशीष पंडा, असीम […]

विज्ञापन
रजरप्पा : बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने मां छिन्नमस्तिका की मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही नारियल की बलि देकर सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष अशेष पंडा, सुभाशीष पंडा, असीम पंडा, अजय पंडा, नवीन पंडा सहित कई पुजारियों ने मंदिर की जानकारी दी और मंदिर प्रक्षेत्र का अवलोकन कराया.
चंद्रचूड़ के मंदिर में पहुंचने के बाद यहां प्रशंसकों की भीड़ लग गयी. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन रहे. इस बीच, कई श्रद्धालु व मंदिर के पुजारियों ने चंद्रचूड़ के साथ सेल्फी ली. चंद्रचूड़ दामोदर -भैरवी संगम स्थल को देख मंत्रमुग्ध हो गये. चंद्रचूड़ हजारीबाग में एक कार्यक्रम में भाग लेने आये हैं.
गोविंदा के साथ करेंगे वापसी: अभिनेता चंद्रचूड़ ने कहा कि वे अब तक माचिस, दाग द फायर, क्या कहना, दिल क्या करे, जोश, आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया सहित कई फिल्मों में कार्य किया है.
लेकिन एक नयी फिल्म में वे गोविंदा के साथ दिखेंगे. इस फिल्म में नयी हिरोइन ऋचा शर्मा होंगी. फिल्म बहुत जल्द परदे पर दिखेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में फिल्म उद्योग की काफी संभावनाएं है और यहां फिल्म की शूटिंग के लिए काफी मनोरम दृश्य है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola