सदभावना दौड़ को सफल बनाने का निर्णय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2016 11:21 PM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर आयोजित सदभावना दौड़ को लेकर जीवन ज्योति संस्था की एक बैठक रविवार को रैलीगढ़ा में हुई. इसकी अध्यक्षता लालदेव महतो ने व संचालन पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बिल्ला ने किया. सदभावना दौड़ में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-16 और ओपेन वर्ग के धावक भाग लेंगे. प्रतियोगिता में […]
विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर आयोजित सदभावना दौड़ को लेकर जीवन ज्योति संस्था की एक बैठक रविवार को रैलीगढ़ा में हुई. इसकी अध्यक्षता लालदेव महतो ने व संचालन पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बिल्ला ने किया. सदभावना दौड़ में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-16 और ओपेन वर्ग के धावक भाग लेंगे. प्रतियोगिता में दोनों वर्ग के सफल होने वाले धावकों को पुरस्कार दिया जायेगा. यह दौड़ सुबह 9.30 बजे गिद्दी चौक से शुरू होगी.
इसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग एसडीओ आनंद कुमार प्रसाद, विशिष्ट अतिथि बीडीओ सुधीर प्रकाश, अरगडा महाप्रबंधक एके सिंह, डाड़ी प्रमुख फुलझड़ी देवी, जिप सदस्य लखनलाल महतो व सर्वेश कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे.
बैठक में सदभावना दौड़ को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में अंजन प्रसाद, बबलू, मनोज ठाकुर, गोपाल बारदा, विजय हांसदा, वीरू मुंडा, महमुद आलम, संजय करमाली, संता कुमारी, खुशबू, रीता, रीना, रजनी, नीता, सुनीता, सीमा, रंजीता, पूनम, मंजू, किरण आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




