पंचायतों में एसबीआइ लगायेगा छोटा एटीएम

Published at :21 Feb 2016 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायतों में एसबीआइ लगायेगा छोटा एटीएम

पतरातू : पतरातू प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में डिजिटल इंडिया के तहत बैठक हुई. इसमें एसबीआइ के ऑथोराइज्ड मर्चेंट स्पाइडर ब्रॉडबैंड के माध्यम से बैंक छोटा एटीएम लगायेगी. यह एटीएम रामगढ़ जिला व पतरातू प्रखंड के सभी पंचायतों में लगाया जायेगा. इस एटीएम के माध्यम से उपभोक्ता रकम की जमा-निकासी व ट्रांसफर तो करेंगे ही, […]

विज्ञापन
पतरातू : पतरातू प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में डिजिटल इंडिया के तहत बैठक हुई. इसमें एसबीआइ के ऑथोराइज्ड मर्चेंट स्पाइडर ब्रॉडबैंड के माध्यम से बैंक छोटा एटीएम लगायेगी. यह एटीएम रामगढ़ जिला व पतरातू प्रखंड के सभी पंचायतों में लगाया जायेगा. इस एटीएम के माध्यम से उपभोक्ता रकम की जमा-निकासी व ट्रांसफर तो करेंगे ही, साथ ही इसके जरिये बिजली बिल, गैस कनेक्शन बिल, रेलवे व हवाई जहाज टिकट, डीटीएच व मोबाइल रिचार्ज भी कर सकेंगे.
इससे पंचायत के ग्रामीणों को काफी सुविधा मुहैया होगी. उनका काम तो आसान होगा ही, समय की बचत के साथ दलालों से भी मुक्ति मिलेगी. पूरे काम की देखरेख स्पाइडर ब्रॉडबैंड के प्रदेश प्रभारी जमशेदपुर निवासी मुसब्बिन हक, पश्चिम बंगाल के एमडी हातिम अंसारी सहित रामगढ़ जिला प्रभारी अब्दुल कुद्दुस अंसारी, पतरातू प्रखंड प्रभारी नवल किशोर करेंगे.
बैठक में सभी पंचायतों से आये लोगों ने छोटे एटीएम से ट्रांजेक्शन व सुविधा प्राप्त करने की जानकारी भी ली. इसमें राजेंद्र सिंह, रवि कुमार, एम हुसैन, अहमद, सुरेंद्र प्रसाद महतो, कविता कुमारी, सोनी परवीन, रानी कुमारी, सविता देवी, सुनील कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola