2017 तक जिला होगा खुले में शौच से मुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : स्वच्छ भारत अभियान के तहत रामगढ़ जिला वर्ष 2017 तक खुले शौच से मुक्त होगा. घरों में सरकार द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य जोरों पर है. उक्त बातें झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. सिदो-कान्हू […]
विज्ञापन
रामगढ़ : स्वच्छ भारत अभियान के तहत रामगढ़ जिला वर्ष 2017 तक खुले शौच से मुक्त होगा. घरों में सरकार द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य जोरों पर है. उक्त बातें झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. सिदो-कान्हू जिला मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था. श्री चौधरी ने कहा कि जिले में पेयजल योजनाओं के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है.
उन्होंने कहा कि एनएच 23 को चौड़ा करने के लिए 500 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. कार्यक्रम में उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिलीप महतो ने किया. इससे पूर्व, मंत्री श्री चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ एसपी डॉ एम तमिल वाणन भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




