कुजू खदान की आग नियंत्रण में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू : सीसीएल कुजू कोलियरी खुली खदान में लगी आग पर सीसीएल प्रबंधन ने चौथे दिन काबू पाने में सफलता प्राप्त कर ली. दो दिन पहले 11 मुहानों से आग निकल रही थी. प्रबंधन ने डोजर व हॉलपैक के माध्यम से आग के गुब्बार पर ओबी डाल कर बंद कराया. शुक्रवार को मात्र दो मुहानों […]
विज्ञापन
कुजू : सीसीएल कुजू कोलियरी खुली खदान में लगी आग पर सीसीएल प्रबंधन ने चौथे दिन काबू पाने में सफलता प्राप्त कर ली. दो दिन पहले 11 मुहानों से आग निकल रही थी. प्रबंधन ने डोजर व हॉलपैक के माध्यम से आग के गुब्बार पर ओबी डाल कर बंद कराया. शुक्रवार को मात्र दो मुहानों से हल्की आग निकल रही थी. शेष नाै मुहानों से निकल रही आग बंद हो गयी है.
शुक्रवार को परियोजना पदाधिकारी बी शर्मा की देखरेख में आग पर काबू पाने के लिए ओबी डालने का काम किया गया. उनके साथ कोलियरी मैनेजर डीके सिन्हा, आर शरण, देशराज मीना, बबलू कुमार, एबी सिंह, जेके जॉन आदि जुटे थे. पुंडी कोलियरी से आये कामगार, डोजर, हॉलपैक, डंपर, कट पे लोडर आदि भारी वाहन व मशीनों के माध्यम से ओबी डालने का काम किया जा रहा है. आग बंद होने से आस -पास रहनेवाले धौड़ावासियों ने राहत की सांस ली. धौड़ावासियों ने सीओ के निर्देश के आलोक में बैठक की. अध्यक्षता कृष्णनंदन प्रसाद ने की. संचालन प्रदीप उरांव ने किया. धौड़ावासियों ने निर्णय लिया कि प्रशासन धौड़ावासियों को पुनर्वास, रोजगार व जमीन का मुआवजा दें, तभी धौड़ा खाली करेंगे.
धौड़ावासियों की बैठक हुई : नाै नंबर व 10 नंबर धौड़ावासियों की हुई बैठक में मुन्नी देवी, विमला देवी, पवन मुंडा, सुगंती देवी, प्रदीप मुंडा, लीलकी देवी, इंदु चौहान, सुनीता देवी, सुबला साव, देवंती देवी, शंकर उरांव, प्यासो देवी, विशाल तुरी, महेंद्र तुरी, बंधु तुरी, बजरंगी तुरी, चरकी देवी, सोनी देवी, प्रदीप उरांव, सोमरा उरांव, लक्खी देवी, रतन देवी, मालती देवी, किरण देवी, नागेश्वर करमाली, संजय साव, सुषमा देवी, तीलो देवी, जगदीश महतो, बचन महतो, गहनु उरांव, हीरा देवी, सालगी देवी, करमी देवी, ईश्वर मुंडा, राजेश उरांव, मंगरी देवी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




