विस्फोट में युवक जख्मी, रेफर

Published at :22 Jan 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
विस्फोट में युवक जख्मी, रेफर

रामगढ़ : बम बनाने के क्रम में कुम्हरदगा गोला निवासी जितेंद्र कुमार घायल हो गया. केजीटी अस्पताल रामगढ़ में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. इस संबंध में शिशु ज्ञान मंदिर के बस का चालक ने बताया कि वह और जख्मी जितेंद्र का भाई नीतीश एक ही आवास में मनतागढ़ा में […]

विज्ञापन
रामगढ़ : बम बनाने के क्रम में कुम्हरदगा गोला निवासी जितेंद्र कुमार घायल हो गया. केजीटी अस्पताल रामगढ़ में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. इस संबंध में शिशु ज्ञान मंदिर के बस का चालक ने बताया कि वह और जख्मी जितेंद्र का भाई नीतीश एक ही आवास में मनतागढ़ा में रहते हैं.
नीतीश चितरपुर कॉलेज में पढ़ता है और मोबाइल रिपयरिंग का काम करता है. घटना के समय वह आवास पर नहीं था. उसे नीतीश ने फोन कर बुलाया था. जब आवास पर पहुंचा, तो देखा कि वहां धुआं फैला हुआ है. घटना सूचना मिलने पर पुलिस अनि संजय कुमार व सअनि उमाशंकर सिंह पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस नीतीश से पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ दीपक कुमार ने कहा छानबीन में जख्मी युवकों के घर से कांटी व सुतली आदि मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola