भागने में सफल रहा लकड़ी तस्कर

Published at :25 Dec 2015 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
भागने में सफल रहा लकड़ी तस्कर

गोला/सोनडीमरा : गोला वन क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई जोरों पर है. जानकारी के अनुसार, गोला एवं बरलंगा थाना क्षेत्र के बरवाडीह, हिसीमदाग, चक्रवाली, सुथरपुर, नर्सिंहडीह, रोरो, नेमरा, हरना आदि गांवों में इन दिनों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जाती है. इसके बाद पेड़ों को विभिन्न वाहनों से पेटरवार, पश्चिम बंगाल सहित कई जगहों […]

विज्ञापन
गोला/सोनडीमरा : गोला वन क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई जोरों पर है. जानकारी के अनुसार, गोला एवं बरलंगा थाना क्षेत्र के बरवाडीह, हिसीमदाग, चक्रवाली, सुथरपुर, नर्सिंहडीह, रोरो, नेमरा, हरना आदि गांवों में इन दिनों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जाती है. इसके बाद पेड़ों को विभिन्न वाहनों से पेटरवार, पश्चिम बंगाल सहित कई जगहों पर भेजा जाता है.
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने अवैध लकड़ी ले जा रहे वाहन को पकड़ा और इसकी सूचना गोला रेंजर को दी. उधर, तिरला डैम के समीप एक विशाल शीशम पेड़ की कटाई करायी गयी. यहां ग्रामीणों के विरोध करने के बाद लकड़ी तस्कर कटे हुए पेड़ को छोड़ कर भागने में सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola