ओके... सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रेफर

ओके… सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रेफर 12 कुजू डी: घायल युवक मांडू. मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 माइल के समीप एनएच 33 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद एनएचएआइ विभाग के एंबुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए मांडू सीएचसी […]
ओके… सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रेफर 12 कुजू डी: घायल युवक मांडू. मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 माइल के समीप एनएच 33 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद एनएचएआइ विभाग के एंबुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए मांडू सीएचसी लाया गया. जहां केंद्र के चिकित्सक डॉ रूपा श्री पुरूषोत्तम ने घायल को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. बड़कागांव सिंदवारी निवासी भरत मोहन साव अपनी पैशन प्रो बाइक संख्या जेएच 02एएच/9133 में सवार होकर रांची जा रहा था. इस बीच 20 माइल के समीप एनएच 33 पर अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें वह घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




