बालू उठाव बंदी पर हुई चर्चा

Published at :12 Dec 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
बालू उठाव बंदी पर हुई चर्चा

बालू उठाव बंदी पर हुई चर्चा पतरातू. पीटीपीएस डैम पर ट्रक व डंपर मालिकों की बैठक हुई. बैठक में बीते नौ दिसंबर से बालू उठाव बंदी पर चर्चा की गयी. कहा गया कि ट्रक मालिकों की मांगों पर अभी तक बालू ठेकेदार द्वारा पहल नहीं की गयी है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब […]

विज्ञापन

बालू उठाव बंदी पर हुई चर्चा पतरातू. पीटीपीएस डैम पर ट्रक व डंपर मालिकों की बैठक हुई. बैठक में बीते नौ दिसंबर से बालू उठाव बंदी पर चर्चा की गयी. कहा गया कि ट्रक मालिकों की मांगों पर अभी तक बालू ठेकेदार द्वारा पहल नहीं की गयी है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों पर कोई समाधान नहीं होगा, तब तक बालू का उठाव जारी रहेगा. साथ ही बाहर की गाड़ियों के माध्यम से उठाव नहीं होने दिया जायेगा. कहा गया कि पूरे झारखंड में पतरातू का बालू ही सबसे महंगा है. निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी सभी ट्रक मालिक जायेंगे. ज्ञात हो कि ट्रक मालिकों द्वारा बालू घाटों पर चलान काटने समेत अन्य मांगों को लेकर बालू उठाव बंद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola