....कई खासियत हैं सिउर के उत्क्रमित उच्च वद्यिालय में

….कई खासियत हैं सिउर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेंफोटो फाइल 11आर-ए-फूल, पत्ती व वृक्षों से घिरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिउर, 11आर-बी-विद्यालय के कार्यालय के बाहर का दृश्य. रामगढ़. सिउर ग्राम के उत्क्रमित उच्च विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए चयनित किया गया है. लेकिन यह विद्यालय पूर्व से ही मॉडल विद्यालय की तर्ज पर […]
….कई खासियत हैं सिउर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेंफोटो फाइल 11आर-ए-फूल, पत्ती व वृक्षों से घिरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिउर, 11आर-बी-विद्यालय के कार्यालय के बाहर का दृश्य. रामगढ़. सिउर ग्राम के उत्क्रमित उच्च विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए चयनित किया गया है. लेकिन यह विद्यालय पूर्व से ही मॉडल विद्यालय की तर्ज पर चल रहा था. इस स्कूल को देखने से एकबारगी किसी निजी स्कूल का भान होता है. प्रयास किया जा रहा है कि मॉडल स्कूल का उदघाटन समारोह में शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव उपस्थित हों. शिक्षा मंत्री से समय मिलते ही उदघाटन की तिथि तय की जायेगी. विद्यालय के उदघाटन को लेकर तैयारी की जा रही है. विद्यालय भवन का रंग रोगन निर्धारित कलर कोड के अनुरूप किया जा रहा है. पहली कक्षा को आंनददायी कक्ष के रूप में तैयार किया जा रहा है. विज्ञान कक्ष, पुस्तकालय व प्रयोग शाला की व्यवस्था युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. आदिवासी वहुल क्षेत्र होने की वजह से चहारदीवारी के बाहरी भाग पर जन जातीय कला से संबंधित पेंटिंग की जायेगी. साथ ही विद्यालय के बाल संसद को क्रियाशील बनाया जा रहा है. स्कूली बच्चे लगायेंगे टाई, बेल्ट व बैजसिउर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चे अब निजी स्कूलों के बच्चों की तरह शर्ट, पैंट के साथ-साथ टाई, बेल्ट, बैज व जूता मोजा पहन कर विद्यालय आयेंगे. यूनिफॉर्म के साथ-साथ बच्चों को किट बैग मिलेगाअब इस स्कूल के बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ-साथ किट बैग भी प्रदान किया जायेगा. जिमसें जूता, मोजा, टाई, बेल्ट, बैज, कलम-पेंसिल, शार्पनर, इरेजर, कलर, पेंसिल आदि होगा. छात्र-छात्राओं को किट बैग के लिए राशि उनके बैंक खाता में उपलब्ध कराया जा रहा है. एक से पांच कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए 590 रुपये तथा कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को 715 रुपये दिये जा रहे हैं. बच्चों के यूनिफॉर्म का रंग बदलाबच्चों के स्कूल यूनिफॉर्म का रंग बदल दिया गया है. वर्ग एक से आठ तक के लड़कों के लिए क्रीम शर्ट, कत्था पैंट होगा. साथ ही वर्ग एक से वर्ग आठ तक की छात्राओं के लिए क्रीम शर्ट, क्रीम समीज, कत्था स्कर्ट, कत्था सलवार व कत्था दुपट्टा होगा.शिक्षकों के लिए भी होगा यूनिफॉर्म अब सिउर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों को भी यूनिफॉर्म में आना होगा. शिक्षकों को क्रीम शर्ट, काला पैंट, काला जूता व कत्था रंग का टाई पहन कर विद्यालय आना होगा. महिला शिक्षक क्रीम रंग की कत्था बॉर्डर वाले साड़ी व कत्था रंग का ब्लाउज पहन कर विद्यालय आयेंगे. स्कूल की दीवारों का भी रंग अलग होगाविद्यालय की दीवार हल्का गुलाबी रंग के होंगे. उन पर लाल बॉर्डर होगा. विद्यालय के कमरे अंदर में सफे द रंग का होगा. शौचालय की बाहरी दीवार तीन फीट तक डीप ब्लू व उसके ऊपर स्काई ब्लू होगा. शौचालय के अंदर सफेद रंग रहेगा. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमार उद्देश्य : प्रदीप रजकउत्क्रमित उच्च विद्यालय सिउर में छात्र-छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमार उद्देश्य हैं. उक्त बातें विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप रजक ने कही. श्री रजक ने बताया कि प्रारंभ में यह विद्यालय मात्र तीन कमरों में चलता था तथा इस विद्यालय में 10-15 बच्चे थे. प्राथमिक से मध्य व अब यह विद्यालय उत्क्रमित होकर उच्च विद्यालय बन चुका है. विद्यालय को मॉडल स्कूल घोषित करने से छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




