..जरजरा भी है आकर्षक पिकनिक स्पॉट

Published at :11 Dec 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
..जरजरा भी है आकर्षक पिकनिक स्पॉट

..जरजरा भी है आकर्षक पिकनिक स्पॉट 11बीएचयू-7-जरजरा चेक डैम का मनोरम दृश्य.उरीमारी. उरीमारी ओपी क्षेत्र के उरीमारी-बड़कागांव मार्ग पर स्थित जरजरा चेक डैम पिकनिक मनाने के लिए एक सुंदर व सुरक्षित स्थल के रूप में विकसित हो रहा है. जरजरा नाला पर दो दशक पूर्व सीसीएल द्वारा स्थानीय गांवों में सिंचाई सुविधा के लिए चेक […]

विज्ञापन

..जरजरा भी है आकर्षक पिकनिक स्पॉट 11बीएचयू-7-जरजरा चेक डैम का मनोरम दृश्य.उरीमारी. उरीमारी ओपी क्षेत्र के उरीमारी-बड़कागांव मार्ग पर स्थित जरजरा चेक डैम पिकनिक मनाने के लिए एक सुंदर व सुरक्षित स्थल के रूप में विकसित हो रहा है. जरजरा नाला पर दो दशक पूर्व सीसीएल द्वारा स्थानीय गांवों में सिंचाई सुविधा के लिए चेक डैम का निर्माण कराया गया था. उरीमारी-बड़कागांव मार्ग के ठीक बगल में स्थित है. चेक डैम के पश्चिम व उत्तर दिशा में जरजरा-पसरिया पहाड़ की सुंदरता और चांद लगाता है. चेक डैम के आसपास पिकनिक मनाने वालों के लिए काफी साफ-सुथरा समतल मैदानी क्षेत्र है. यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है. सीसीएल द्वारा इस स्थल को और विकसित व सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किये जाने की योजना बनायी गयी है. चेक डैम में मत्स्य पालन समेत नौका विहार की भी योजना बनायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola