लीड) फिर ट्रेन हादसा, फिर एक की मौत

लीड) फिर ट्रेन हादसा, फिर एक की मौतफोटो – 10 चितरपुर -1जिले में चार दिन में 16 लोगों की जान गयी है ट्रेन हादसे में गोला . मुरी-बरकाकाना रेलखंड के गोला स्टेशन के समीप एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दुर्घटना में मोटरसाइकिल की परखचे उड़ गये. रेलवे […]
लीड) फिर ट्रेन हादसा, फिर एक की मौतफोटो – 10 चितरपुर -1जिले में चार दिन में 16 लोगों की जान गयी है ट्रेन हादसे में गोला . मुरी-बरकाकाना रेलखंड के गोला स्टेशन के समीप एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दुर्घटना में मोटरसाइकिल की परखचे उड़ गये. रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है. मृतक की शिनाख्त भी उसके लाइसेंस से की गयी है. लाइसेंस में बोकारो जिला के जैना मोड़ जरीडीह निवासी अनुरंजन प्रसाद गुप्ता (42 वर्ष) लिखा हुआ है. टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस शाम के लगभग 7.30 बजे गुजर रही थी. इसे देखते हुए रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया था, लेकिन मोटरसाइकिल सवार जबरन रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था. ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. जैसे ही ट्रैक पर वह गया, तेज गति से आ रही टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस मोटरसाइकिल को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गयी. उसका शव भी क्षत-विक्षत हो गया. घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गयी. ट्रेन आगे निकल गयी. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी थी. रामगढ़ जिला में चार दिन के अंतराल में 16 लोगों की मौत ट्रेन दुर्घटना में हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




