मरने वाले सभी रश्तिेदार थे !

Published at :08 Dec 2015 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
मरने वाले सभी रश्तिेदार थे !

मरने वाले सभी रिश्तेदार थे ! भुरकुंडा. हादसे में मरने वाले सभी रिश्तेदार थे. ऐसी सूचनाएं मिली है कि बोलेरो भदानीनगर ओपी क्षेत्र के अरमादाग गांव निवासी जीवन ठाकुर का था. जीवन ही ज्यादातर समय अपने गाड़ी को चलाया करता था. बताया गया कि सोमवार को पास के ही कोड़ी गांव के अपने रिश्तेदारों को […]

विज्ञापन

मरने वाले सभी रिश्तेदार थे ! भुरकुंडा. हादसे में मरने वाले सभी रिश्तेदार थे. ऐसी सूचनाएं मिली है कि बोलेरो भदानीनगर ओपी क्षेत्र के अरमादाग गांव निवासी जीवन ठाकुर का था. जीवन ही ज्यादातर समय अपने गाड़ी को चलाया करता था. बताया गया कि सोमवार को पास के ही कोड़ी गांव के अपने रिश्तेदारों को लेकर मुंडन संस्कार के लिए रजरप्पा गये थे. जहां से मुंडन संस्कार के बाद दिन के डेढ़ बजे छत्तर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रूके थे. इसके बाद की सूचना नहीं मिल पायी है. फिलहाल परिजनों को घटना स्थल पर ले जाया जा रहा है, ताकि मृतकों की पहचान सही-सही हो सके. घटना स्थल पर जुटा महकमा.घटना स्थल पर रेलवे के वरीय अधिकारियों के अलावा डीसी, एसपी समेत स्थानीय अधिकारी, रेलवे पुलिस समेत स्थानी थानों की पुलिस जुटी हुई थी. शवों को एक जगह करने का काम जारी था. मौके पर चिकित्सक भी मौजूद थे. ट्रैक से हटाया गया मलवा.ट्रेन के इंजन में फंसे बोलेरो को गैस कटर से काट कर शवों को निकाला गया. इसके बाद इंजन से बोलेरो को हटा कर ट्रैक को खाली किया गया. ट्रेन को रवाना करने से पहले आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola