दुर्घटना में दो घायल, रेफर

दुर्घटना में दो घायल, रेफर रजरप्पा. चितरपुर – रजरप्पा मार्ग के जनियामारा के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि रविवार देर शाम रांची निवासी राजू शर्मा (26 वर्ष) एवं मनीष शर्मा (24 वर्ष) रजरप्पा मंदिर से नयी मोटरसाइकिल की पूजा- अर्चना कर लौट रहे थे. […]
दुर्घटना में दो घायल, रेफर रजरप्पा. चितरपुर – रजरप्पा मार्ग के जनियामारा के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि रविवार देर शाम रांची निवासी राजू शर्मा (26 वर्ष) एवं मनीष शर्मा (24 वर्ष) रजरप्पा मंदिर से नयी मोटरसाइकिल की पूजा- अर्चना कर लौट रहे थे. इस दाैरान जनियामारा के समीप पेड़ से मोटरसाइकिल टकरा गयी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक इलाज सिल्वर जुबली अस्पताल में कराने के बाद रांची रेफर कर दिया गया. उधर, पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




