योजनाओं पर खर्च बढ़ाने का नर्णिय

योजनाओं पर खर्च बढ़ाने का निर्णय रामगढ़. सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसीएमओ डॉ ए एक्का ने की. मौके पर एसीएमओ ने जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए योजनाओं पर खर्च बढ़ाने का निर्णय हुआ. कहा कि साहिया […]
योजनाओं पर खर्च बढ़ाने का निर्णय रामगढ़. सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसीएमओ डॉ ए एक्का ने की. मौके पर एसीएमओ ने जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए योजनाओं पर खर्च बढ़ाने का निर्णय हुआ. कहा कि साहिया की कार्यक्षमता को बेहतर करने से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा. साहिया अथवा लाभुकों के बैकलॉगों को अविलंब भुगतान का निर्देश दिया. मातृ-शिशु मृत्यु दर प्रतिवेदन समय पर जिला को भेजने की बात कही गयी. विशेष प्रतिरक्षण सत्र चला कर प्रतिरक्षण लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर डीएमओ डॉ केएन प्रसाद, डीटीओ डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, डीएस डॉ ब्रजनंदन प्रसाद, डॉ अशोक राम, डॉ डी कश्चप, डीडीएम मो जाहिद, तारापद कोयरी, निरज कुमार सहित सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक व लेखा प्रबंधक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




