सर्वांगीण विकास के लिए वोट मांगा

सर्वांगीण विकास के लिए वोट मांगा फोटो – 1 घाटो -9 पंसस व मुखिया प्रत्याशी घाटोटांड़ . बारूघुटू पूर्वी पंचायत भाग संख्या -1 से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी पूर्व पंसस सह मास्टर ट्रेनर मुरारी मोहन तिवारी की पत्नी आशा देवी ने क्षेत्र में डोर टू डोर जन संपर्क अभियान […]
सर्वांगीण विकास के लिए वोट मांगा फोटो – 1 घाटो -9 पंसस व मुखिया प्रत्याशी घाटोटांड़ . बारूघुटू पूर्वी पंचायत भाग संख्या -1 से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी पूर्व पंसस सह मास्टर ट्रेनर मुरारी मोहन तिवारी की पत्नी आशा देवी ने क्षेत्र में डोर टू डोर जन संपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से समस्याओं के समाधान एवं सर्वागीण विकास करने के नाम पर वोट मांग रही है. चुनाव प्रचार में उतरे प्रत्याशी के साथ उनके पति श्री तिवारी ने मतदाताओं से मिल कर उनके द्वारा किये गये बेहतर कामों के आधार पर वोट करने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने पिछले चुनाव में अपार समर्थन देकर मुझे अपना प्रतिनिधि चुना .हमने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पंचायत क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. इसमें हमारी पत्नी आशा रानी को महत्वपूर्ण सहयोग रहा . जिसके आधार पर वे इस चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त हैं. कर्मठ उम्मीदवार को चुनें : संजीव कुमार सिंहलईयो उतरी पंचायत के पंसस उम्मीदवार संजीव कुमार सिंह उर्फ गणेश कुमार सिंह ने पंचायत क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चला कर कर्मठ उम्मीदवार को चुनने की बात कहते हुए मतदाताओं से वोट मांगा . उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कुछ ऐसे प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं जिनका सामाजिक कार्य में काई योगदान नहीं रहा है. हमने दशकों से जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष किया है. जिसका फल जनता हमें वोट के रूप में देगी . जन संपर्क अभियान में मुख्य रूप से गोविंद तुरी, राजेश तुरी,संतोष महतो , राजेंद्र महतो , अशोक मिर्धा, बंधन महतो ,राकेश महतो , रोहित ठाकुर ,प्रकाश महतो आदि शामिल थे . निष्ठा पूर्वक सेवा करूंगा : मंतोष सिंहकेदला मध्य पंचायत से पंसस उम्मीदवार मंतोष कुमार सिंह पंचायत क्षेत्र में डोर टू डोर जन संपर्क अभियान चलाया . मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वे चुनाव जीत कर पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे. योजनाओं का लाभ पंचायत के हर नागरिक को मिले इसकी सुदृढ़ व्यवस्था की जायेगी . ताकि कोई योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे . संजुल ने कहा, आपके भरोसे पर खरा उतरूंगा बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी संजुल टुडू ने जन संपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप हमें सहयोग करें .हम चुनाव जीत कर आपके भरोसे पर खरा उतरूंगा. किसी को शिकायत का मौका नहीं दूंगा . इसके अलावा हर विस्थापित रैयतों को उनका वाजिब हम दिलाने के लिए आप के साथ कंधा से कंधा मिला कर संघर्ष करूंगा .सबको शिक्षा व काम दिलाने का कमा करूंगा : मुकेश कुमार महतो केदला मध्य पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी मुकेश कुमार महतो ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे हमें भारी मतों से विजयी बनावें. ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके . हमारा लक्ष्य क्षेत्र का विकास एवं सबको शिक्षा व काम दिलाना है. इसके लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं परंतु जन प्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण लोग इससे वंचित रह जाते हैं. इस भ्रष्ट व्यवस्था को समाप्त कर स्वस्थ्य समाजिक व्यवस्था कायम करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




