पिता की शिकायत करने थाना पहुंची

Published at :01 Dec 2015 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
पिता की शिकायत करने थाना पहुंची

पिता की शिकायत करने थाना पहुंची रामगढ़. मंगलवार को गणिनाथ मंदिर के आस-पास के क्षेत्रो में रहने वाली दो बहन रामगढ़ थाना पहुंची. रामगढ़ थाना पहुंच कर दोनों बहनों ने अपने पिता पर कई आरोप लगाये. बहनों के आरोपों को सुन कर रामगढ़ थाना के पुलिस कर्मी आश्चर्य में पड़ गये. पुलिस उन लड़कियों के […]

विज्ञापन

पिता की शिकायत करने थाना पहुंची रामगढ़. मंगलवार को गणिनाथ मंदिर के आस-पास के क्षेत्रो में रहने वाली दो बहन रामगढ़ थाना पहुंची. रामगढ़ थाना पहुंच कर दोनों बहनों ने अपने पिता पर कई आरोप लगाये. बहनों के आरोपों को सुन कर रामगढ़ थाना के पुलिस कर्मी आश्चर्य में पड़ गये. पुलिस उन लड़कियों के पिता को पकड़ कर लाने की तैयारी करने लगी. लड़कियों से सारे मामले को लिख कर देने को कहा गया. लड़कियों ने आवेदन लिखना प्रारंभ ही किया था कि दोनो लड़कियों की माता भी थाना पहुंच गयी. इसके बाद माता ने अपनी पुत्रियों को समझाया. बताया जाता है कि पुत्रियां माता की बातों को नहीं मान रही थी. बाद में दोनों पुत्रियों को थाना से घर वापस ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola