छठव्रतियों ने की सुख-शांति की कामना

Published at :18 Nov 2015 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
छठव्रतियों ने की सुख-शांति की कामना

छठव्रतियों ने की सुख-शांति की कामना फोटो फाइल संख्या 18 कुजू: भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती, 18 कुजू ए: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कुजू.कुजू कोयलांचल व आस -पास के क्षेत्रों में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने सुखमय जीवन की […]

विज्ञापन

छठव्रतियों ने की सुख-शांति की कामना फोटो फाइल संख्या 18 कुजू: भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती, 18 कुजू ए: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कुजू.कुजू कोयलांचल व आस -पास के क्षेत्रों में छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने सुखमय जीवन की कामना की. छठव्रतियों ने कुजू छठ बड़ा तालाब, मुरपा तालाब, आरा, कुंदरिया तालाब, सारूबेड़ा, दिगवार, पोचरा, पैंकी, करमा, सांडी, बोंगाबार, सेवटा, तोपा, पिंडरा व ओरला के स्थानीय नदी व तालाब में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं, छठ महापर्व को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फलों का वितरण किया. यूथ रिक्रिएशन क्लब कुजू व श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने कुजू बड़ा तालाब में साफ सफाई व विद्युत सज्जा की थी. पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों ने कई स्थानों पर फलों का वितरण किया. श्रीश्री महाछठ पूजा समिति, हथमरा पोचरा ने काली मंदिर के समीप छठव्रतियों के बीच फलों का वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola