राधा गोविंद के बच्चों का चयन

राधा गोविंद के बच्चों का चयन रामगढ़. राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के बच्चों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है. पांच नवंबर से सात नवंबर तक ललकी घाटी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें जिले भर के कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया था. राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के […]
राधा गोविंद के बच्चों का चयन रामगढ़. राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के बच्चों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है. पांच नवंबर से सात नवंबर तक ललकी घाटी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें जिले भर के कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया था. राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के बच्चे रनर अप रहे. जीतने वाले प्रतिभागियों में प्रीति कुमारी, बबीता, लक्ष्मी, दीपमाला, रूही परवीन, तान्या राज, ओमप्रकाश हांसदा व निकेश कुमार शामिल हैं. इन छात्रों का चयन तेलंगाना में होनेवाली राष्ट्रीय स्तरीय वॉलिबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है. विद्यालय की प्रार्थना सभा में इन बच्चों की सफलता पर विद्यालय के शिक्षिक-शिक्षिकाओं व छात्रों ने बधाई दी है. मौके पर विद्यालय के सचिव बीएन साह, प्राचार्य तापसी प्रमाणिक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










