अकाल को लेकर फसलों का निरीक्षण

Published at :12 Oct 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
अकाल को लेकर फसलों का निरीक्षण

दुलमी : पिछले एक माह से बारिश नहीं होने के कारण दुलमी, गोला व चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में सूखा पड़ गया है. इससे इस क्षेत्र में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सोमवार को प्रखंड के बीसीओ रवींद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकेश कुमार सहित कई अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया. अधिकारियों […]

विज्ञापन

दुलमी : पिछले एक माह से बारिश नहीं होने के कारण दुलमी, गोला व चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में सूखा पड़ गया है. इससे इस क्षेत्र में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सोमवार को प्रखंड के बीसीओ रवींद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकेश कुमार सहित कई अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि दुलमी प्रखंड के प्रत्येक गांवों में किसानों के खेतों में बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल सूख गयी है. इससे किसानों को काफी क्षति हुई है.

अधिकारियों ने किसान बलराम महतो, चितरंजन महतो, राजेश महतो, दुर्गा प्रसाद के खेतों में लगी फसलों का जायजा लिया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. उधर, अधिकारियों ने कुएं से सिंचाई की गयी धान की फसलों का भी निरीक्षण किया. मौके पर जनसेवक आलोक मिश्रा, विनय कुमार सिन्हा, प्रताप चौधरी, अरविंद कुमार, डालीचंद महतो, तीरथनाथ महतो, सुनील महतो, गोपाल प्रसाद आदि शामिल थे.

कृषि मित्र ने मृत धान की फसलों की फोटोग्राफी कर प्रखंड कार्यालय को सौंपा. उधर, गोला व चितरपुर प्रखंड के दर्जनों गांव भी सुखे की चपेट में हैं. किसानों की 80 फीसदी धान की फसल मर गयी है. प्रखंड मुख्यालय ने टास्क फोर्स गठन कर जायजा लेने का निर्देश दिया है. इसके तहत गांवों में टास्क फोर्स द्वारा निरीक्षण शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola