बालू उठाव के लिए चालान मुहैया करायें

Updated at :04 Sep 2015 7:45 AM
विज्ञापन
बालू उठाव के लिए चालान मुहैया करायें

पतरातू : बालू उठाव मुद्दे को लेकर ट्रक मालिकों की बैठक गुरुवार को पीटीपीएस डैम पर हुई. बैठक में झारखंड ट्रक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर ओझा, झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी उपस्थित थे. बैठक में ट्रक मालिकों ने अपनी समस्याओं को रखा. बैठक में […]

विज्ञापन

पतरातू : बालू उठाव मुद्दे को लेकर ट्रक मालिकों की बैठक गुरुवार को पीटीपीएस डैम पर हुई. बैठक में झारखंड ट्रक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर ओझा, झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी उपस्थित थे. बैठक में ट्रक मालिकों ने अपनी समस्याओं को रखा.

बैठक में सरकार से पतरातू क्षेत्र के बालू घाटों पर शीघ्र चालान मुहैया कराने की मांग की गयी. सरकार इसमें देर करती है, तो अगली बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. बालू उठाव रूकने से ट्रक मालिकों, चालकों व इसमें शामिल मजदूरों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

मौके पर जयप्रकाश सिंह, इंद्रजीत, शेखर सिंह, संतोष, संजय यादव, अरविंद पोदार, शमसेर, वैद्यनाथ साव, चंदन गुप्ता, संजय कुमार, मुन्ना ओझा, प्रदीप साव, गुलफाम अंसारी, पनग ओझा, जावेद अंसारी, बबलू, महबूब आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola