शिकवे दरकिनार, माहौल खुशगवार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Jul 2015 8:35 AM
विज्ञापन

भाईचारगी के साथ मनायी गयी ईद-उल-फितर रामगढ़ : शांति व भाइचारगी का पर्व ईद-उल-फितर शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. रामगढ़ शहर तथा इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित मसजिदों व ईदगाहों में मुसलिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज अदा की. रामगढ़ शहर के गोल पार स्थित जामा मसजिद, दुसाध टोला स्थित कादिर मसजिद, सौदागर […]
विज्ञापन
भाईचारगी के साथ मनायी गयी ईद-उल-फितर
रामगढ़ : शांति व भाइचारगी का पर्व ईद-उल-फितर शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. रामगढ़ शहर तथा इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित मसजिदों व ईदगाहों में मुसलिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज अदा की.
रामगढ़ शहर के गोल पार स्थित जामा मसजिद, दुसाध टोला स्थित कादिर मसजिद, सौदागर मुहल्ला मसजिद, कर्बला मुहल्ला स्थित एकरा मसजिद, नयीसराय स्थित मदीना मसजिद, न्यू बस स्टैंड के पीछे स्थित इब्राहिम मसजिद, कांकेबार स्थित नूरी मसजिद आदि में ईद की नमाज अदा की गयी. सुबह से ही मुसलिम धर्मावलंबियो का मसजिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. मसजिदों के पेश इमाम ने मुसलिम धर्मावलंबियों को ईद की नमाज अदा करायी. नमाज के बाद लोगों ने गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी. साथ ही मसजिदों के बाहर मौजूद गरीबों को भी दान दिया गया.
अनेक स्थान पर मसजिदों के बाहर लोगों के लिए सेवइयां व अन्य नाश्ते का प्रबंध किया गया था. मसजिदों के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी. मसजिदों के बाहर दुकानें भी लगायी गयी थी.
ईद मिलन समारोह: ईद-उल-फितर के मद्देनजर कई स्थानों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था.
सौदागर मुहल्ला में ईद मिलन समारोह का आयोजन
रामगढ़ : नौजवान कमेटी सौदागर मुहल्ला के तत्वावधान में शनिवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में एसपी डॉ एम तमिलवाणन मौजूद थे. मौके पर एसपी ने कहा कि ईद भाईचारे का परिचायक है.
उन्होंने सभी को ईद पर्व की बधाई दी. मौके पर छावनी उपाध्यक्ष छोटू सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, विजय जायसवाल, कमल बगड़िया, रोबीन गुप्ता, महेंद्र मुंडा, छावनी वार्ड सदस्य अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, चंदन मुंडा, गोपाल, उमेश कुशवाहा, दीपक साहा आदि ने भी ईद की बधाई दी. मौके पर सभी ने लजीज सेवइयों का स्वाद चखा. कार्यक्रम के आयोजन में कमेटी के मुमताज मंसूरी, शहबाज हुसैन, सोहेल, टोनी खान, तसलीम, शाहरूख, शोएब, कौशर, तौफिक, मोबारक, वसीम, नसीम, शाहनबाज आदि ने सहयोग किया.
ईद मिलन समारोह आज
रामगढ़. गोला रोड स्थित पुराना शांति सिनेमा के निकट 19 जुलाई को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. यह जानकारी मुकेश यादव ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










