कुरमी महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को

गुरुनानक ऑडोटोरियम में होगा समारोहमुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे9आर-एफ – बैठक के बाद जानकारी देते महासभा के पदाधिकारी.रामगढ़/गिद्दी. झारखंड कुरमी महासभा की बैठक कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास में गुरुवार को जिलाध्यक्ष भागीरथ महतो की अध्यक्षता में हुई. संचालन रामेश्वर महतो ने किया. मौके पर मुख्य रूप से महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील […]
गुरुनानक ऑडोटोरियम में होगा समारोहमुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे9आर-एफ – बैठक के बाद जानकारी देते महासभा के पदाधिकारी.रामगढ़/गिद्दी. झारखंड कुरमी महासभा की बैठक कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास में गुरुवार को जिलाध्यक्ष भागीरथ महतो की अध्यक्षता में हुई. संचालन रामेश्वर महतो ने किया. मौके पर मुख्य रूप से महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील कश्यप मौजूद थे. बैठक में झारखंड कुरमी महासभा द्वारा आयोजित दूसरा प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी पर चर्चा की गयी. बताया गया कि जिले के तमाम विद्यालयों के टॉपर व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम 12 जुलाई को 11.30 बजे से गुरुनानक ऑडोटोरियम सभागार में आयोजित होगा. प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए विद्यालयों में महासभा द्वारा एक आवेदन प्रपत्र दिया गया है. उस आवेदन के साथ दो फोटो भी आवेदनकर्ता को जमा करना है. समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो होंगे. बैठक में भीम महतो, ठाकुर दास महतो, सुरेन महतो, युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार चित्रा, नारायण महतो, महानंद महतो, प्रेमचंद महतो, विकास कुमार, कुलदीप कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार, ओमप्रकाश महतो, शंकर महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










