स्वस्थ्य वातावरण के लिए वृक्ष जरूरी : प्रकाश

श्रमिक विद्या निकेतन उवि में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम9 घाटो -2 पौधरोपण करते पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा व स्कूली बच्चे. घाटोटांड़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में श्रमिक विद्या निकेतन उवि राजीव नगर में छात्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा […]
श्रमिक विद्या निकेतन उवि में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम9 घाटो -2 पौधरोपण करते पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा व स्कूली बच्चे. घाटोटांड़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में श्रमिक विद्या निकेतन उवि राजीव नगर में छात्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता बिरसा हांसदा उपस्थित थे. मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि भविष्य के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी हैं. वृक्ष लगाने से वातावरण स्वस्थ रहता हैं. उन्होंने स्कूल के बच्चों से अपने स्कूल व घर के आसपास पौधरोपण करने कि बात कही. मौके पर लोगों ने पौधरोपण करने का संकल्प लिया. मौके पर मांडू उपप्रमुख निरंजन प्रसाद सिंह, मुखिया रणधीर सिंह, अनिल सिंह, उपमुखिया मनोज कुमार सिन्हा, पंसस मुरारी मोहन तिवारी, दिलीप सिंह, प्रधानाध्यापक दिवाकर झा, शिक्षक ब्रजेश कुमार झा, गिरधारी यादव, अजीत कुमार, सुबोध कुमार राणा, अब्दुल कलाम, कृष्णा देवी, निर्मला सोरेन, रवि सिंह, टिंकू मोदी, विशाल ठाकुर, अभिषेक प्रसाद, सुधीर गुप्ता, घनश्याम ठाकुर, अमित ठाकुर, संजीत गुप्ता आदि शामिल थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










