कोयला ट्रांसपोर्टिंग काम ठप कराया

घाटोटांड़. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्राइवेट ठेका मुंशी ने सीसीएल के परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के कांटा घर के पास कोयला ट्रांसपोर्टिंग गुरुवार को ठप कर दिया. जिससे चैनपुर व ललपनियां साइडिंग का कोयला परिवहन ठप रहा. जिससे सीसीएल को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा. प्राइवेट ठेका मुंशियों […]
घाटोटांड़. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्राइवेट ठेका मुंशी ने सीसीएल के परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के कांटा घर के पास कोयला ट्रांसपोर्टिंग गुरुवार को ठप कर दिया. जिससे चैनपुर व ललपनियां साइडिंग का कोयला परिवहन ठप रहा. जिससे सीसीएल को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा. प्राइवेट ठेका मुंशियों का कहना है कि एटीसी कंपनी कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम कर रही हैं. मई माह में एटीसी कंपनी के अधिकारी के साथ बैठक हुई थी. बैठक में एटीसी कंपनी के अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि जून माह तक वेतन की बढ़ोतरी कर दी जायेगी . लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ. ठेका मुंशियों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ हैं. बंदी करनेवालों में मो मुश्ताक अंसारी, महावीर मांझी, महादेव टुडू, महावीर साव, मो मिनहाज अंसारी, गुलाम अंसारी, मेघ लाल तुरी, जयप्रकाश तुरी, नरेश मांझी, रत्या मांझी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










