कांग्रेेसियों ने रोष प्रकट किया

Updated at :09 Jul 2015 6:04 PM
विज्ञापन
कांग्रेेसियों ने रोष प्रकट किया

रामगढ़. गढ़वा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे की गिरफ्तारी पर रामगढ़ के कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया है. कांग्रेसियों ने कहा है कि अपनी बातों को रखने चंद्रशेखर दुबे गढ़वा एसपी के पास गये थे. वहां गढ़वा एसपी ने श्री दुबे को गिरफ्तार किया तथा उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रही […]

विज्ञापन

रामगढ़. गढ़वा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे की गिरफ्तारी पर रामगढ़ के कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया है. कांग्रेसियों ने कहा है कि अपनी बातों को रखने चंद्रशेखर दुबे गढ़वा एसपी के पास गये थे. वहां गढ़वा एसपी ने श्री दुबे को गिरफ्तार किया तथा उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रही आम जनता पर लाठी चार्ज करवाये. कहा कि ददई दुबे की गिरफ्तारी का विरोध पूरे राज्य समेत रामगढ़ में किया जायेगा. विरोध जताने वालों में एसएन झा, शांतनु मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, पंकज मिश्रा, रविंद्र कुमार रवि, मुकेश यादव, चमन लाल,खजांची राम, अजय पांडेय, नन्हकू नाथ चौधरी, हाजी अताउल्लाह, सुनील सिंह, मनीष पांडेय, अख्तर आजाद, संजय साह, रंधीर गुप्ता, शमसूद खान, वीके बाजपेयी समेत अनेक कांग्रेसी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola