बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

पतरातू. पतरातू क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा 20 दिनों से ठप है. मोबाइल सेवा ठप रहने से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई उपभोक्ताओं ने तो अपना सिम बदल कर दूसरी कंपनी का सिम ले लिया है. उपभोक्ताओं का कहना है कि एक ओर सरकार ने बीएसएनएल की सुविधा […]
पतरातू. पतरातू क्षेत्र में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा 20 दिनों से ठप है. मोबाइल सेवा ठप रहने से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई उपभोक्ताओं ने तो अपना सिम बदल कर दूसरी कंपनी का सिम ले लिया है. उपभोक्ताओं का कहना है कि एक ओर सरकार ने बीएसएनएल की सुविधा को बढ़ाते हुए रोमिंग फ्री करने की घोषणा की है. पर जिस दिन से यह सुविधा लागू हुई है. उस दिन से क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा ठप पड़ गयी है. विभाग द्वारा सेवा को ठीक करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है. उपभोक्ताओं द्वारा स्थानीय एक्सचेंज में कई बार शिकायत के बाद भी विभाग कान में तेल डाल कर सोया हुआ है. इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










