एकजुट रहेंगे, तभी समाज मजबूत होगा: वीरेंद्र

Updated at :08 Jul 2015 6:03 PM
विज्ञापन
एकजुट रहेंगे, तभी समाज मजबूत होगा: वीरेंद्र

रामगढ़. श्रीश्री विश्वकर्मा कल्याण समिति विकास नगर रामगढ़ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक किशोरी राणा की अध्यक्षता में हुई. संचालन गणेश राणा ने किया. बैठक में उपस्थित जिला सचिव वीरेंद्र कुमार राणा ने कहा कि विकास नगर, रानी बागी, जारा टोला, टायर मोड़, पतरातू बस्ती में विश्वकर्मा बढ़ई समाज के लोगों की संख्या अच्छी-खासी है. समाज […]

विज्ञापन

रामगढ़. श्रीश्री विश्वकर्मा कल्याण समिति विकास नगर रामगढ़ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक किशोरी राणा की अध्यक्षता में हुई. संचालन गणेश राणा ने किया. बैठक में उपस्थित जिला सचिव वीरेंद्र कुमार राणा ने कहा कि विकास नगर, रानी बागी, जारा टोला, टायर मोड़, पतरातू बस्ती में विश्वकर्मा बढ़ई समाज के लोगों की संख्या अच्छी-खासी है. समाज के लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. परंतु इनकी सक्रियता कम है. उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकजुट रहेंगे, तभी समाज मजबूत हो सकता है. बैठक में सर्वसम्मति से समाज के उत्थान के लिए क्षेत्रीय कमेटी गठन कर चुनाव कराने पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. इसके लिए 14 जुलाई को प्रखंड कार्यालय रामगढ़ में बैठक का आयोजन किया जायेगा. रामगढ़ बाजार के सरयू राणा की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. बैठक में कौलेश्वर राणा, किशोरी राणा, गणेश राणा, मुन्ना शर्मा, गिरधारी राणा, विकास राणा, नागेश्वर राणा, अरविंद राणा, बाबूलाल शर्मा, कामेश्वर राणा, जगेश्वर राणा, राजेंद्र शर्मा, नेमी राणा, रामदेव राणा, गिरधारी लाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola