महिला मायके पहुंची, थाना में दिया आवेदन

Updated at :07 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
महिला मायके पहुंची, थाना में दिया आवेदन

थाना पहुंची पीडि़ताचितरपुर : रजरप्पा थाना क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी निवासी बेबी देवी ने अपने पति विनय सोनी, सास जानकी देवी, ननद रीना देवी पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में बड़कागांव थाना में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. उधर पीडि़ता थाना में आवेदन देने के बाद अपने […]

विज्ञापन

थाना पहुंची पीडि़ताचितरपुर : रजरप्पा थाना क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी निवासी बेबी देवी ने अपने पति विनय सोनी, सास जानकी देवी, ननद रीना देवी पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में बड़कागांव थाना में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. उधर पीडि़ता थाना में आवेदन देने के बाद अपने मायके सुकरीगढ़ा लौट आयी है. जानकारी के अनुसार बेबी का विवाह 2006 में बड़कागांव निवासी विनय सोनी के साथ छिन्नमस्तिके मंदिर में हुआ था. शादी के समय इसके पिता के द्वारा सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया गया था. इस बीच इन लोगों के द्वारा बेबी से 50 हजार रुपया का मांग की गयी. नहीं देने पर पति ने दूसरा विवाह कर लिया और बेबी को घर से निकाल दिया. नवंबर माह 2012 में परामर्श केंद्र हजारीबाग के द्वारा इसे वापस ससुराल भेजा गया. इस बीच यह लोग हमेशा प्रताडि़त करने लगे. लेकिन एक दिन पूर्व इसके पति ने रात को जान से मारने का भी प्रयास किया. किसी तरह आवेदन देकर वह मायके पहुंची. पीडि़ता ने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola