बारिश में सड़कों की स्थिति जर्जर

Updated at :07 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
बारिश में सड़कों की स्थिति जर्जर

फोटो फाइल 7पीटीआर में सरैया टोला से डीजल कॉलोनी जानेवाली सड़कपतरातू. पतरातू क्षेत्र की सड़कों की हालत बारिश के दिनों में काफी जर्जर हो चुकी है. क्षेत्र की अधिकांश सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं. जिसमें लगातार बारिश के कारण पानी जमा रहता है. दूर-दूर तक सड़क का नामोनिशान नहीं दिखायी देता. जिससे सड़क से गुजरनेवाले […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 7पीटीआर में सरैया टोला से डीजल कॉलोनी जानेवाली सड़कपतरातू. पतरातू क्षेत्र की सड़कों की हालत बारिश के दिनों में काफी जर्जर हो चुकी है. क्षेत्र की अधिकांश सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं. जिसमें लगातार बारिश के कारण पानी जमा रहता है. दूर-दूर तक सड़क का नामोनिशान नहीं दिखायी देता. जिससे सड़क से गुजरनेवाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो रहा है. खास कर रात के समय में दुर्घटना की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं. उनके क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा से लोग परेशान हैं. दूसरी ओर स्थानीय विधायक द्वारा भी इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola