बीइइओ ने शिकायतों की जांच की

फोटो 7गिद्दी1-जांच करते बीइइओगिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड बीइइओ नागदेव यादव ने मंगलवार को झारखंड इंटर महाविद्यालय होसिर में ग्रामीणों की ओर से की गयी कई शिकायतों की जांच की. उन्होंने पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की. बीइइओ नागदेव यादव ने पत्रकारों को बताया कि ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से […]
फोटो 7गिद्दी1-जांच करते बीइइओगिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड बीइइओ नागदेव यादव ने मंगलवार को झारखंड इंटर महाविद्यालय होसिर में ग्रामीणों की ओर से की गयी कई शिकायतों की जांच की. उन्होंने पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की. बीइइओ नागदेव यादव ने पत्रकारों को बताया कि ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से झारखंड इंटर महाविद्यालय होसिर के बारे में लिखित शिकायत की थी. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के पर यह जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने बताया कि हम अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंप देंगे. इस मौके पर शासी निकाय के सचिव युगल किशोर महतो, कुमेश्वर महतो, प्राचार्य खेमनाथ महतो, सेवालाल महतो, पुनित महतो, लखन चौधरी सहित महाविद्यालय के कई व्याख्याता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










