अखंडता के प्रति समर्पित थे मुखर्जी : स्वप्निल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनी 6बीएचयू-7-श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग.भुरकुंडा. भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को मनायी गयी. इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोरचा द्वारा बलकुदरा गांव के महुडर टोला में समारोह का आयोजन किया गया. मोरचा के आइटी सेल प्रभारी स्वप्निल कुमार सिंह ने डॉ मुखर्जी […]
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनी 6बीएचयू-7-श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग.भुरकुंडा. भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को मनायी गयी. इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोरचा द्वारा बलकुदरा गांव के महुडर टोला में समारोह का आयोजन किया गया. मोरचा के आइटी सेल प्रभारी स्वप्निल कुमार सिंह ने डॉ मुखर्जी की तसवीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. लोगों ने डॉ मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. स्वप्निल सिंह ने कहा कि अमर शहीद डॉ मुखर्जी ने जीवन पर्यंत देश की सेवा की. न्याय व धर्म संस्कृति की रक्षा व उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहे. राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए उनके किये गये कार्य कभी भूले नहीं जा सकते. इस अवसर पर सरस्वती देवी, डब्ल्यू पांडेय, योगेश दांगी, दीपक कुमार, प्रेमनाथ साहू, नरेश, विनोद, रंजीत, सुरेश, नितेश, सुभाष, लखन, लालदेव, तिलक, शिवचरण, राहुल, निशा देवी, शारदा साहू, कल्पना देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










