वैन की टक्कर से दो बच्ची घायल

Updated at :06 Jul 2015 8:04 PM
विज्ञापन
वैन की टक्कर से दो बच्ची घायल

नयानगर(बरकाकाना). रामगढ़-भुरकुंडा फोरलेन मार्ग पर पोचरा के समीप पिक अप वैन ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो व साइकिल सवार को टक्कर मार दी. इसमें साइकिल सवार विशाल यादव समेत स्कूल जा रही दो बच्ची मीनाक्षी व सोनाक्षी घायल हो गये. ऑटो चालक वाहन लेकर भाग निकला. बताया गया कि पिकअप वैन पतरातू से रामगढ़ की […]

विज्ञापन

नयानगर(बरकाकाना). रामगढ़-भुरकुंडा फोरलेन मार्ग पर पोचरा के समीप पिक अप वैन ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो व साइकिल सवार को टक्कर मार दी. इसमें साइकिल सवार विशाल यादव समेत स्कूल जा रही दो बच्ची मीनाक्षी व सोनाक्षी घायल हो गये. ऑटो चालक वाहन लेकर भाग निकला. बताया गया कि पिकअप वैन पतरातू से रामगढ़ की तरफ तेज गति से जा रहा था. पोचरा मोड़ के पास साइकिल सवार को देख कर वैन चालक ने ब्रेक लगाया. ब्रेक लगते-लगते वैन साइकिल से टकरा गयी. घटना के बाद स्थानीय ओपी पुलिस ने पिकअप वैन की जांच की. इसमें कोल ड्रिंक के कैरेट के नीचे लकड़ी का टुकड़ा मिला. इसके बाद वैन को पुलिस अपने साथ ओपी ले गयी. बाद में बांड भरने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola