महिलाओं के विकास के लिए आजसू कृतसंकल्प

सुकरीगढ़ा के 105 महिला समूहों को मिली सामग्रीफोटो फाइल : 6 चितरपुर ई सामग्री वितरण करते मुख्य अतिथि चितरपुर.आजसू प्रधान कार्यालय, चितरपुर में सोमवार को सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा थे. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री मुंडा ने सुकरीगढ़ा पंचायत […]
सुकरीगढ़ा के 105 महिला समूहों को मिली सामग्रीफोटो फाइल : 6 चितरपुर ई सामग्री वितरण करते मुख्य अतिथि चितरपुर.आजसू प्रधान कार्यालय, चितरपुर में सोमवार को सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा थे. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री मुंडा ने सुकरीगढ़ा पंचायत के 105 महिला समूह सदस्यों के बीच पांच कुरसी, एक गैस बत्ती एवं एक दरी का वितरण किया. श्री मुंडा ने कहा कि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देश पर आजसू द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सर्वांगीण विकास करना आजसू पार्टी का लक्ष्य है. मौके पर दिवाकर नायक, देवंती देवी, निर्मल महतो, अनीता देवी, अंजु देवी, महेंद्र महतो, शेखा देवी, नंदकिशोर दांगी, धर्मदेव महतो, मनोज पासवान, शिखा देवी, आशा देवी, किरण देवी, निशा देवी, प्रीति कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










