दो को हिरासत में लिया

Published at :23 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
दो को हिरासत में लिया

फोटो फाइल 23पीटीआर में हिरासत में लिये गये युवकपतरातू. पतरातू शाह कॉलोनी निवासी राजकुमार मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया. राजकुमार ने सोमवार की रात पतरातू थाने में आवेदन दिया था. इसमें कहा गया था कि 17 जून को उसका मोबाइल चोरी हो गया था. सोमवार की रात लगभग […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 23पीटीआर में हिरासत में लिये गये युवकपतरातू. पतरातू शाह कॉलोनी निवासी राजकुमार मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया. राजकुमार ने सोमवार की रात पतरातू थाने में आवेदन दिया था. इसमें कहा गया था कि 17 जून को उसका मोबाइल चोरी हो गया था. सोमवार की रात लगभग आठ बजे चोरी हुए मोबाइल से फोन आया व उससे पैसे की मांग की गयी. उसे बावनधारा स्थित खंडहरनुमा रेस्ट हाउस में बुलाया गया. राजकुमार ने गश्ती पुलिस को इसकी जानकारी दी. राजकुमार के पीछे-पीछे पुलिस वहां पहुंची और दो युवक सोनू व गिरधारी यादव को गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों के पास मोबाइल सहित 1100 रुपये भी बरामद किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola