लीड) फ्लैग-आवंटित अनाज की कटौती का हुआ विरोध

Published at :23 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) फ्लैग-आवंटित अनाज की कटौती का हुआ विरोध

हेडिंग-महिलाओं ने एमओ का घेराव कियाफोटो 23गिद्दी1-घेराव करते झामुमो नेता व महिला मंडल की महिलाएं गिद्दी(हजारीबाग).आवंटित अनाज व केरोसिन कटौती के विरोध में झामुमो के बैनर तले पीडीएस संगम व जय मां भवानी महिला मंडल, डाड़ी की महिलाओं ने मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू देवी का घेराव किया. महिलाओं ने एमओ के खिलाफ नारेबाजी […]

विज्ञापन

हेडिंग-महिलाओं ने एमओ का घेराव कियाफोटो 23गिद्दी1-घेराव करते झामुमो नेता व महिला मंडल की महिलाएं गिद्दी(हजारीबाग).आवंटित अनाज व केरोसिन कटौती के विरोध में झामुमो के बैनर तले पीडीएस संगम व जय मां भवानी महिला मंडल, डाड़ी की महिलाओं ने मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंजू देवी का घेराव किया. महिलाओं ने एमओ के खिलाफ नारेबाजी की. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने झामुमो नेताओं को आश्वासन दिया कि अब अनाज व केरोसिन की कटौती नहीं की जायेगी. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो ने कहा कि संगम व जय मां भवानी महिला मंडल, डाड़ी का आवंटित अनाज व केरोसिन कटौती कर एमओ अपने चेहते दुकानदार को दे रही हंै. इससे संगम व जय मां भवानी से जुडे़ लाभुकों को परेशानी हो रही है. संगम व जय मां भवानी मंडल की महिलाओं ने एमओ पर कई आरोप लगाये. घेराव करनेवाली महिलाओं में शीला देवी, सावित्री देवी, आरती देवी, चखसिंदू देवी, जटली देवी, जमुनी देवी, शकुंतला देवी, अंजूम आरा, अनीता, यशोदा, सकिना, गजाला परवीन, झामुमो के राजेश बेदिया, सुजीत महतो, भुवनेश्वर बेदिया आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola