सूची में नाम दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा

Published at :23 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सूची में नाम दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में दर्ज नहीं है नाम गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों गरीब-असहाय मजदूरों का नाम खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में दर्ज नहीं किया गया है. इससे नावाडीह, सोनडीमरा, रकुआ, बरियातू मुरुडीह, संग्रामपुर, नेमरा, बरलंगा सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने झामुमो नेता विनोद बिहारी के नेतृत्व में मंगलवार को […]

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में दर्ज नहीं है नाम गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों गरीब-असहाय मजदूरों का नाम खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में दर्ज नहीं किया गया है. इससे नावाडीह, सोनडीमरा, रकुआ, बरियातू मुरुडीह, संग्रामपुर, नेमरा, बरलंगा सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने झामुमो नेता विनोद बिहारी के नेतृत्व में मंगलवार को गोला प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया. लोगों ने बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा से मिल कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की. लोगों ने बताया कि बीएलओ एवं दलाल किस्म के लोगों ने साजिश के तहत गरीबों का नाम इस सूची से हटा दिया है. सांसद प्रतिनिधि डोमन नायक ने लोगों का समर्थन करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा से वंचित लोगों का नाम सांसद जयंत सिन्हा के माध्यम से केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर छुटू देवी, उपासी देवी, सारथी देवी, प्रवीण खातून, मंगरी देवी, निमका देवी, दारुमनि देवी, फुतेजा खातून, सुनील चक्रवर्ती आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola