योग से एकाग्रचित रहता है मन

Published at :22 Jun 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
योग  से एकाग्रचित रहता है मन

सौंदा पब्लिक स्कूल में लगा योग शिविर भुरकुंडा. सौंदा बस्ती स्थित सौंदा पब्लिक स्कूल में योग दिवस के अवसर योग शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन स्कूल के सचिव अमित कुमार व प्राचार्य के दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिक्षक पी झा व दीपक मुखर्जी ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया. योग […]

विज्ञापन

सौंदा पब्लिक स्कूल में लगा योग शिविर भुरकुंडा. सौंदा बस्ती स्थित सौंदा पब्लिक स्कूल में योग दिवस के अवसर योग शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन स्कूल के सचिव अमित कुमार व प्राचार्य के दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिक्षक पी झा व दीपक मुखर्जी ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया. योग के विभिन्न आसन की जानकारी देते हुए इसके लाभ बताये गये. सचिव अमित कुमार ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाने की जरूरत है. योग हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ मन को भी एकाग्र रखने में मदद करता है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में योग को लेकर नियमित कक्षा का संचालन किया जायेगा. मौके पर विजय पांडेय, पीएन सिंह, रियासत हसन, जे टेटे, आशा सिन्हा, आशा लकड़ा, मधुमिता, वर्षा कुमारी, वंदना, सुमन, कृति, अनिता, सीमा, रंजना आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola