छात्रा की संदेहास्पद मौत

कुजू.मरशाल मंदिर, कुजू के हॉस्टल में रह रही छात्रा गायत्री कुमारी (10 वर्ष) की मौत स्कूल परिसर में खेलने के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार, वह खेलते -खेलते अचानक बेहोश हो कर गिर गयी. शिक्षिकाओं ने उसे कुजू नर्सिंग होम में भरती कराया. यहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. […]
कुजू.मरशाल मंदिर, कुजू के हॉस्टल में रह रही छात्रा गायत्री कुमारी (10 वर्ष) की मौत स्कूल परिसर में खेलने के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार, वह खेलते -खेलते अचानक बेहोश हो कर गिर गयी. शिक्षिकाओं ने उसे कुजू नर्सिंग होम में भरती कराया.
यहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि केदला 64 नंबर कॉलोनी निवासी सह सीसीएल केदला भूगर्भ खदान में टीआर के पद पर कार्यरत मंगरा उरांव की पुत्री गायत्री खेलने के दौरान गिर गयी. उसे कुजू नर्सिंग होम लाया गया. यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. स्कूल की शिक्षिका से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गयी, लेकिन बात नहीं हो सकी. इस संबंध में नर्सिंग होम संचालक मो नइम के अनुसार नर्सिंग होम लाने के बाद गाड़ी में ही उसकी जांच की गयी, तो उसे मृत पाया गया. कुजू ओपी प्रभारी बालकृष्ण भगत ने इस संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










