राजकीय विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण 25-26 जून को

गिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी बीआरसी भवन में सोमवार को प्रखंड के शिक्षकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. बीआरपी अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बनाने व इससे संबंधित बिंदुओं को लेकर विद्यालयों में 25 व 26 जून को सामाजिक अंकेक्षण तथा 27 जून को जन संवाद कार्यक्रम का […]
गिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी बीआरसी भवन में सोमवार को प्रखंड के शिक्षकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. बीआरपी अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बनाने व इससे संबंधित बिंदुओं को लेकर विद्यालयों में 25 व 26 जून को सामाजिक अंकेक्षण तथा 27 जून को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सामाजिक अंकेक्षण निष्पक्ष ढंग से करने के लिए विद्यालय स्तर पर 10 सदस्यीय कमेटी गठित की जायेगी. शिविर में शिक्षकों को इससे संबंधित बातों से अवगत कराया गया. शिविर में सीआरपी सुमित कुमार, चुकेंद्र महतो, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, लालधन महतो, शिक्षक विनय प्रसाद, देवनारायण राम, गोपाल राम, राजेश कुमार सिंह, मनोहर प्रसाद, दयानंद साहू, ईश्वर रजक, कृति कुमारी, सुचिता खलखो, उज्जवल भेंगरा, कौलेश्वर महतो, शिवशंकर सिंह, मनोज कुमार रवि सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










