10 दिन में पहल नहीं होने पर होगा आंदोलन

Published at :22 Jun 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
10 दिन में पहल नहीं होने पर होगा आंदोलन

कुजू.विस्थापित संघर्ष मोरचा आरा के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि सीसीएल प्रबंधन के साथ गत 16 जून को हुई वार्ता में लिये गये निर्णय पर प्रबंधन 10 दिनों के अंदर पहल नहीं करेगा, तो 11 वें दिन से पूरे आरा सारूबेड़ा में कोयला संप्रेषण का कार्य ठप […]

विज्ञापन

कुजू.विस्थापित संघर्ष मोरचा आरा के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि सीसीएल प्रबंधन के साथ गत 16 जून को हुई वार्ता में लिये गये निर्णय पर प्रबंधन 10 दिनों के अंदर पहल नहीं करेगा, तो 11 वें दिन से पूरे आरा सारूबेड़ा में कोयला संप्रेषण का कार्य ठप करा दिया जायेगा. उन्होंने कहा है कि प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में ओवरलोडिंग बंद करने की बात कही गयी है. कोयला संप्रेषण, सिविल कार्य में विस्थापितों को प्राथमिकता देने, सारूबेड़ा में आरएंडआर कमेटी का गठन जल्द करने, आरा सारूबेड़ा के अंतर्गत बगलता, डुमरबेडा, मांझी टोला में मूलभूत सुविधाओं को जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया गया. 1973 से 1982/84 में हुए नियोजन में गड़बडि़यों की जांच करने की बात कही गयी थी. उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर सीसीएल को पूर्व में आवेदन दिया गया था. इसके आलोक में वार्ता हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola