छात्र से ठगी करने का आरोप, आवेदन दिया

Published at :22 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र से ठगी करने का आरोप, आवेदन दिया

रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी निवासी सौरभ चौधरी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2015 में उसने डीएवी पब्लिक स्कूल से वाणिज्य संकाय में 72.8 फीसदी से उत्तीर्ण होने के बाद सीपीटी की शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा जाहिर की थी. इसकी चर्चा उसने अपने क्वार्टर के समीप […]

विज्ञापन

रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी निवासी सौरभ चौधरी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2015 में उसने डीएवी पब्लिक स्कूल से वाणिज्य संकाय में 72.8 फीसदी से उत्तीर्ण होने के बाद सीपीटी की शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा जाहिर की थी. इसकी चर्चा उसने अपने क्वार्टर के समीप रहनेवाले अमर ज्योति से की थी. अमर ने उसे कोलकाता के अच्छे कॉलेज में नामांकन कराने की बात कह कर निबंधन शुल्क के नाम पर सात अप्रैल 2015 को सात हजार की राशि ले ली. इसके बाद परीक्षा की तैयारी के लिए सौरभ ने टाटा में लगभग 50 हजार की राशि खर्च कर कोचिंग की. इसी बीच अमर ने फोन कर सौरभ से कहा कि उसका निबंधन करा दिया गया है. अमर ने बताया कि उसे कोलकाता आ कर अपना परिचय पत्र प्राप्त करना है. इसके बाद उसे 14 जून 2015 की परीक्षा में शामिल होना है. सौरभ ने 13 जून को कोलकाता पहुंच कर अमर को फोन किया. अमर ने कहा कि वह एक लड़के को भेज रहा है. वह उसे परीक्षा दिलाने के लिए कॉलेज ले जायेगा. थोड़ी देर बाद एक लड़का आया. उसने कॉलेज ले जाने के दौरान कहा कि उसका कोई परिचय पत्र नहीं आया है. वह ठगी का शिकार हो गया है. यह अमर का पुराना धंधा है. आवेदन में कहा गया है कि ठगी की राशि वापस करने की मांग पर अपहरण के मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola