कोचिंग के टॉपरों को किया गया सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 9:04 PM

विज्ञापन

भदानीनगर. साइंस कोचिंग सेंटर, हुरूमगढ़ा में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आजसू के वरिष्ठ नेता दिलीप दांगी व विशिष्ट अतिथि रामजनम शर्मा ने सेंटर के फर्स्ट टॉपर गार्गी सागर, सेकेंड टॉपर पूनम कुमारी व थर्ड टॉपर टी परवीन को उपहार भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर श्री […]

विज्ञापन

भदानीनगर. साइंस कोचिंग सेंटर, हुरूमगढ़ा में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आजसू के वरिष्ठ नेता दिलीप दांगी व विशिष्ट अतिथि रामजनम शर्मा ने सेंटर के फर्स्ट टॉपर गार्गी सागर, सेकेंड टॉपर पूनम कुमारी व थर्ड टॉपर टी परवीन को उपहार भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर श्री दांगी ने कोचिंग को विद्यार्थियों की पढ़ाई में हर संभव मदद देने की घोषणा की. कहा कि बच्चों सही शिक्षा मिलेगी, तो वे जरूर तरक्की करेंगे.

वहीं कैलाश राम ने फर्स्ट टॉपर गार्गी सागर को इंटर कक्षा का पुस्तक देकर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन मुकेश विश्वकर्मा ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. इस अवसर पर अमित, सुनील, अन्नू, रूपा, सोनाया, ज्योति, प्रतिमा, सोनू, सूरज सहित अभिभावक मुन्ना अंसारी, मंजु देवी, शंकर विश्वकर्मा, सुधीर वर्मा, कुंदन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola