शहर में चला विशेष स्वच्छता अभियान
रामगढ़.संत निरंकारी मंडल के रामगढ़ जिला शाखा के तत्वावधान में रविवार को रामगढ़ शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत निरंकारी मंडल के लोगों ने शहर के गोशाला रोड, रेलवे स्टेशन रोड के अलावा गोला रोड, गोरियारी बाग होते हुए गांधी चौक तक साफ सफाई की. कार्यक्रम का संचालन निरंकारी मंडल के […]
रामगढ़.संत निरंकारी मंडल के रामगढ़ जिला शाखा के तत्वावधान में रविवार को रामगढ़ शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत निरंकारी मंडल के लोगों ने शहर के गोशाला रोड, रेलवे स्टेशन रोड के अलावा गोला रोड, गोरियारी बाग होते हुए गांधी चौक तक साफ सफाई की. कार्यक्रम का संचालन निरंकारी मंडल के रामजन्म पांडेय ने किया. अभियान में संजीव नारायण, संतोष, सत्येंद्र, राजू, रामनाथ, कमल, जगेश्वर, बालेश्वरी, मीना आदि शामिल थे. उक्त जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार दास ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










